भारत में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में 18 फीसद उछाल, उत्तराखंड में फिर बढ़े नए संक्रमित
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में 18 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, उत्तराखंड में भी नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुधवार 27 अप्रैल की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2927 नए केस मिले। इस अवधि में 32 लोगों की कोरोना से मौत हुई। अब तक कोरोना से देश में कुल 523654 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के भीतर देश में 2252 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना को कुल 42525563 लोग मात दे चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 16279 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 1881940971 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इनमें पिछले 24 घंटे के भीतर 2197082 वैक्सीनेशन किया गया है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में मंगलवार 26 अप्रैल को कोरोना के 2,483 नए मामले और 1399 मौत, सोमवार 25 अप्रैल को कोरोना के 2,541 नए मामले और 30 लोगों की मौत, रविवार 24 अप्रैल को कोरोना के 2,593 नए मामले और 44 लोगों की मौत, शनिवार 23 अप्रैल को कोरोना के 2,527 नए केस और 33 लोगों की मौत, शुक्रवार 22 अप्रैल को कोरोना के 2,451 नए केस और 54 लोगों की मौत, गुरुवार 21 अप्रैल को कोरोना के 2380 नए केस और 56 लोगों की मौत, बुधवार 20 अप्रैल को कोरोना के 2,067 नए केस और 40 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में पांचवे दिन भी नहीं हुई मौत, नए संक्रमितों से कम हो रही रिकवरी
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। साथ ही नए संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या भी कम है। ऐसा लगातार कई दिनों से हो रहा है। ऐसे में एक्टिव केस धीरे धीरे बढ़ रहे हैं। वहीं, राहत की बात ये है कि पांचवे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। मंगलवार 26 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार 25 अप्रैल को 11 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 951 केंद्रों में 21252 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
पिछले सात दिनों में नए संक्रमित और स्वस्थ होने वालों का विवरण
19 अप्रैल को 12 नए संक्रमित और तीन स्वस्थ, 20 अप्रैल को सात नए संक्रमित और दो लोग स्वस्थ, 21 अप्रैल को छह नए संक्रमित मिले और एक मरीज स्वस्थ हुआ। 22 अप्रैल को 11 नए मरीज मिले और एक मरीज स्वस्थ हुआ। 23 अप्रैल को नौ नए मरीज मिले और तीन मरीज स्वस्थ हुए। 24 अप्रैल को 12 नए संक्रमित मिले और दो मरीज स्वस्थ हुए। 24 अप्रैल को 11 नए संक्रमित मिले और पांच मरीज स्वस्थ हुए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.04.26 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92328 हो गई है। इनमें से 88748 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 73 से बढ़कर 87 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.12 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



