प्रशिक्षण के पश्चात 17 पुलिस उपाधीक्षकों को नियुक्ति, 11 का अनुकंपा, पांच का निर्वाचन आयोग की संस्तुति पर स्थानांतरण, एक का रद्द
उत्तराखंड पुलिस के कई उपाधीक्षकों के स्थानांतरण किए गए और कई को नई तैनीती की गई है।
उत्तराखंड पुलिस के कई उपाधीक्षकों के स्थानांतरण किए गए और कई को नई तैनीती की गई है। पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमान की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सात सितंबर को पुलिस मुख्यालय के आदेश से उपाधीक्षक दीपशिक्षा अग्रवाल को पीएसी की 46वीं वाहिनी में स्थानांतरित किया गया था। अब इस आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें उधमसिंह नगर से मंडलाधिकारी हल्द्वानी स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक का व्यवहारिक प्रशिक्षण समाप्त होने के उपरांत 17 उपाधीक्षकों को नई नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा 11 पुलिस उपाधीक्षकों को रिक्त पदों के सापेक्ष अनुकंपा के आधार पर स्थानांतरित किया गया। वहीं, पांच को निर्वाचन आयोग के पत्र के आधार पर स्थानांतरित कर दिया गया।सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-



