Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

हिमाचल के कुल्लू में बस के खाई में गिरने से 16 की मौत, 40 छात्र थे सवार, पीएम मोदी ने जताया दुख

हिमाचल के कुल्लू में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की प्राइवेट बस सैंज घाटी में खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कुछ बच्चे भी हैं।

हिमाचल के कुल्लू में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की प्राइवेट बस सैंज घाटी में खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कुछ बच्चे भी हैं। कुछ घायलों को निकाला गया है। बताया जा रहा है कि बस में 45 लोग सवार थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुल्लू में सैंज घाटी में सुबह 8 बजे हादसा हुआ। डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बस कुल्लू से सैंज जा रही थी। इस बस में स्कूली बच्चे यात्रा कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि सैंज की तरफ आ रही एक निजी बस जंगला गांव के पास सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। अधिकारियों के मुताबिक बस में कम से कम 40 छात्र सवार थे। घायलों को नजदीक स्थित एक अस्पताल ले जाया जा रहा है.
प्रधानमंत्री कार्यालय का ओर से किए गए ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा है कि कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूरी की है। प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की मदद को मंजूरी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है कि कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला। पूरा प्रशासन मौके पर है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ईश्वर से कामना करता हूं कम से कम लोग हताहत हुए हों।