Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

उत्तराखंड में धीमा पड़ा कोरोना का वार, आज मिले 156 संक्रमित, 523 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस भी तीन हजार से हुए कम

उत्तराखंड में कोरोना का वार धीमा पड़ने लगा है। इसका मतलब ये कतई नहीं कि आप कोरोना के नियमों के प्रति लापरवाही बरतने लग जाएं। अभी जब तक कोरोना जड़ से नहीं मिट जाता, तब तक सुरक्षा जरूरी है। राहत की बात ये ही कि सोमवार को नए संक्रमितों की संख्या भी दो सौ से कम रही। आज नए संक्रमितों की संख्या 156 रही। 523 लोग स्वस्थ हुए। पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या भी तीन हजार से घटकर 2753 हो गई। उत्तराखंड में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 93777 हो गई है। इनमें 88196 लोग स्वस्थ हुए। अब तक प्रदेश में कोरोना से कुल 1578 लोगों की मौत हो चुकी है। आज भी देहरादून में सर्वाधिक 56 और नैनीताल जिले में 44 संक्रमित मिले।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed