Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

15 से 18 साल वालों का आज से होगा कोरोना टीकाकरण, अब तक आठ लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

भारत में आज से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सभी को कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।

भारत में आज से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सभी को कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए सरकार के कोविन ऐप पर आठ लाख से ज्यादा किशोरों ने रजिस्ट्रेशन किया है। टीकाकरण कार्यक्रम अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। स्कूलों की सलाह पर वहां भी कार्यक्रम चलाया जाएगा। टीकाकरण केंद्रों के रूप में भी बड़ी संख्या में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साल 2007 और उससे पहले पैदा हुए बच्चे कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।
25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि 15-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि टीके की अतिरिक्त खुराक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेज दगी जाएगी। इसके अलावा घोषणा की थी कि हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और अन्य बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को Precaution डोज 10 जनवरी से लगाई जाएगी।
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के खतरे के बीच सरकार से मंजूरी मिली है. भारत में ओमिक्रॉन के कुल मामले 1500 पार हो चुके हैं। इस साल स्कूल और कॉलेज खुल गए थे, जिसकी वजह से बच्चे कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। कई स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में काफी संख्या में कोरोना संक्रमित छात्र और स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसकी वजह से उन्हें बंद किया गया था। हालांकि, सरकार ने अभी तक सभी के लिए बूस्टर डोज पर फैसला नहीं लिया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।