उत्तराखंड में कोरोना से आज मिली सबसे बड़ी राहत, 15 मिले नए संक्रमित, चार की मौत
उत्तराखंड में कोरोना से रविवार को सबसे बड़ी राहत मिली। रविवार को चार नए संक्रमित मिले। वहीं, चार लोगों की मौत हुई और 35 लोग स्वस्थ हुए। अब कोरोना के प्रदेश में कुल एक्टिव केस 912 हैं।

उत्तराखंड में कोरोना से रविवार को सबसे बड़ी राहत मिली। रविवार को चार नए संक्रमित मिले। वहीं, चार लोगों की मौत हुई और 35 लोग स्वस्थ हुए। अब कोरोना के प्रदेश में कुल एक्टिव केस 912 हैं। वहीं, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 96493 हो गई है। इनमें से 92554 लोग स्वस्थ हुए। 1668 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। आज आठ जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं, नैनीताल में सर्वाधिक पांच, देहरादून और हरिद्वार में चार चार संक्रमित मिले। आज 845 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगे। अब तक कुल 74407 लोगों को टीके लग चुके हैं।








