Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

देहरादून की 13 नामी हस्तियों के खिलाफ 14 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

दिल्ली के एक व्यक्ति ने देहरादून के राजपुर थाने में दून की नामी हस्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि हाउसिंग प्रोजेक्ट में रकम लगाने के नाम पर उससे धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए उनमें कई अधिकांश लोगों की नाम शहर के नामी और प्रतिष्ठित लोगों में गिना जाता है। इन पर 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इनमें से कुछ देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल के संचालक हैं।
पुलिस के मुताबिक मुकदमा दिल्ली की डेलमॉस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन राव पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा गया है कि खालागांव राजपुर देहरादून में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में पूंजी निवेश करने के लिए इन 13 लोगों ने उसके समक्ष एक व्यवसायिक प्लान प्रस्तुत किया। इसमें 22.5 करोड रुपये इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। साथ ही विश्वास दिलाया कि इस राशि की एवज में उसे 65 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
बताया गया कि उसने 14 करोड़ का भुगतान प्रोजेक्ट के लिए कर दिया, लेकिन प्रोजेक्ट नियमित शर्तों के आधार पर प्रारंभ नहीं किया गया। इस संबंध में दर्ज शिकायत की जांच क्षेत्राधिकारी डालनवाला ने की। शिकायत में सत्यता पाए जाने पर नवीन राव की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी सहित अन्य कई धाराओं में सभी आरोपितों के खिलाफ आज मुकदमा दर्ज किया गया।
ये हैं आरोपी
1-राहुल मेहता, 2-अजय चुग (पार्टनर प्रोफैशियो डेवलपर्स एंड रियलिटी एलएलपी), 3-आकाश कश्यप, 4- प्रेम कश्यप, 5-किरण कश्यप, 6-श्रीमती राशि कश्यप निवासी गण ओक हिल स्टेट बगराल गांव मसूरी डायवर्जन देहरादून, 7-बांके बिहारी शर्मा 8-श्रीमती रितु शर्मा 9-प्रतीक शर्मा 10-अनीस शर्मा निवासी गण 78 राधा पैलेस राजपुर रोड देहरादून, 11-हरीश जुल्का, 12-निमित्त जैन मास आर्किटेक्ट एवं उनके सहयोगी 13-पंकज सिंह।