Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

एसआरएचयू में 13वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस आज से, दुनियाभर के 300 से ज्यादा चिकित्सक होंगे शामिल, सीएम करेंगे उद्घाटन

देहरादून के डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट में आज यानि कि दो नवंबर  से नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन हेल्थ प्रोफेशन एजुकेशन-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ ही नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल विश्वविद्यालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक स्किल्स एंड सिम्युलेशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एसएससी) लैब का भी उद्घाटन करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसआरएचयू के प्रति कुलपति व एनसीएचपीई-2022 के आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र चौहान ने बताया कि चिकित्सा, शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में काम कर रही अंतर्राष्ट्रीय संस्था ‘फेमर’ के सहयोग से उत्तराखंड में पहली बार नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन हेल्थ प्रोफेशन एजुकेशन का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. चौहान ने कहा कि 13वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) का चुना जाना हमारे लिए सम्मान की बात है। कॉन्फ्रेंस में समूचे भारत से 300 से ज्यादा डेलीगेट व चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं जबकि देश-विदेश से 75 से ज्यादा रिसोर्स फैकल्टी भी मौजूद रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने बताया कि चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शुरुआती दो दिन 24 से ज्यादा प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। मुख्य कॉन्फ्रेंस दो व तीन नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विशिष्ट अतिथि नीति आयोग के सदस्य डॉ.वीके पॉल शिरकत करेंगे। इस दौरान परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक स्किल्स एंड सिम्युलेशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एसएससी) लैब का भी उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *