यूपी में 12वीं अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक, 500 रुपये में बिक रही थी सॉल्व कापी, 24 जिलों में परीक्षा रद्द
उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक हो गया। पेपर 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा का हुआ। इसके बाद आज होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दिया गया है। यह पेपर बुधवार की दोपहर 2 बजे से होना था।
उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक हो गया। पेपर 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा का हुआ। इसके बाद आज होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दिया गया है। यह पेपर बुधवार की दोपहर 2 बजे से होना था। परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र, सॉल्व पेपर बाजार में 500 रुपए में बिक रही थी। ऐसे में लगभग 24 जिलों में ये परीक्षा रद्द की गई हैं। बता दें कि प्रश्न पत्र लीक होने के बाद 316 EH सीरीज का पेपर भी वायरल हो रहा है।इन जिलों में रद्द की गई परीक्षा
बलिया, एटा, देवरिया, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अम्बेडकर नगर, गोरखपुर।


Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






