Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

उत्तराखंड में टूटा 12 दिन का सिलसिला, कोरोना से एक मौत, ब्लैक फंगस से भी गई एक की जान, नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर में दैनिक संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन की राहत के बाद कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी हुई।

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर में दैनिक संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन की राहत के बाद कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार नौ अगस्त की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 31 नए संक्रमित मिले और एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई। इससे पहले लगातार 12 दिन तक कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई थी। वहीं, ब्लैक फंगस से भी एक मरीज की जान गई। एक दिन पहले रविवार आठ अगस्त को कोरोना के 18 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 10 अगस्त की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7368 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342423 हो गई है। इनमें से 328569 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 47 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 446 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7368 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.95 फीसद है।
ब्लैक फंगस से एक मौत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। सोमवार नौ अगस्त को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। एक मरीज की मौत हुई। वहीं, 20 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 570 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 129 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 267 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में रविवार आठ अगस्त को कोरोना के 18 नए संक्रमित मिले थे। शनिवार सात अगस्त को कोरोना के 38 नए केस, शुक्रवार छह अगस्त को कोरोना के 29 संक्रमित, गुरुवार पांच अगस्त को कोरोना के 24 नए संक्रमित, बुधवार चार अगस्त को कोरोना के 37 नए संक्रमित, मंगलवार तीन अगस्त को 48 नए संक्रमित, सोमवार दो अगस्त को 37 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार नौ अगस्त को 473 केंद्रों में 45428 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार आठ अगस्त को 220 केंद्र में 32955 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार सात अगस्त को 1082 केंद्रों में 175244 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार छह अगस्त को 553 केंद्रों में 47331 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार पांच अगस्त को 722 केंद्र में 100281 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार चार अगस्त को 655 केंद्र में 103511 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार तीन अगस्त को 643 केंद्रों में 77089 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार दो अगस्त को 728 केंद्रों में 86476 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *