Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

जनवादी महिला समिति का 10वां जिला सम्मेलन, 15 सदस्यीय कमेटी की नुरैशा अध्यक्ष तथा सीमा बनी सचिव

देहरादून में जनवादी महिला समिति के 10वें जिला सम्मेलन मे 15 सदस्यीय कार्यकारिणी की नुरैशा अंसारी अध्यक्ष तथा सीमा लिंगवाल को सचिव को चुना गया गया।

देहरादून में जनवादी महिला समिति के 10वें जिला सम्मेलन मे 15 सदस्यीय कार्यकारिणी की नुरैशा अंसारी अध्यक्ष तथा सीमा लिंगवाल को सचिव को चुना गया गया। सम्मेलन में मजबूत संगठन के निर्माण का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में महिला हिसा, मंहगाई, परिवहन किराये वृद्धि, राशन पर जीएसटी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए।
पार्क रोड़ स्थित कलावती धर्मशाला सभागार में आयोजित सम्मेलन में उपाध्यक्ष बिन्दा मिश्रा व कुसुम नौडियाल, कोषाध्यक्ष सुरेशी नेगी, सहसचिव ममता मौर्या व संगीता नैथानी को चुना गया। सविता कोठियाल, विमला यादव, अंजली सेमवाल कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये। सम्मेलन का झंडारोहण बिन्दा मिश्रा ने किया। उद्घाटन प्रान्तीय उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल ने किया।

निवर्तमान सचिव दमयंती नेगी ने रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट पर लगभग 15 लोगों ने चर्चा की। सम्मेलन मे छूटे हुए उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों को सूची में शामिल करने की मांग की गई।अंत में राज्य सम्मेलन के लिए 30 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेथा तथा छात्रनेता निवेदिता आदि ने सम्मेलन को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शहीदों को पुष्पान्जलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। सम्मेलन में जिलेक्षभर की लगभ 72 प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की।