Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

मेगा एग्जिबिशन राइजिंग उत्तराखंड का 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के 10 हजार विद्यार्थियों ने किया अवलोकन

देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सभा सांसद नरेश बंसल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तराखंड में अबकी बार एक मेगा एग्जिबिशन का आयोजन किया गया।

देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सभा सांसद नरेश बंसल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तराखंड में अबकी बार एक मेगा एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। इसकी थीम “राइजिंग उत्तराखंड” पर आधारित रही। 7 से 9 जुलाई तक आयोजित मेगा एग्जिबिशन के अंतिम दिन भी लोगों का काफी उत्साह देखने को मिला। इसका आयोजन देहरादून के सुभाष रोड स्थित एक होटल में किया गया।
इस एग्जिबिशन का 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 10000 ने छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। इसके अलावा हरिद्वार रुड़की आदि शहरों के अनेक लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही विभिन्न स्टॉल देखकर इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की। जहां आज मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, विधायक पौड़ी राजकुमार पौरी ने इस एग्जीबिशन का जायजा लिया।
समापन के दिन सतपाल महाराज ने कहा जब मैं विदेश गया था, तब वहां के लोगों ने कहा अगर हमारी 2 दिन की छुट्टी होती तो हम हरिद्वार में गंगा नहाने आते। सौरभ बहुगुणा ने भी कहा कि इस तरह का आयोजन उत्तराखंड में हमेशा होना चाहिए। उत्तराखंड के युवाओं को इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। यह हम सब का सौभाग्य है कि सांसद नरेश बंसल जी के प्रयासों से इस प्रकार की प्रदर्शनी उत्तराखंड में पहली बार आयोजित की जा रही है। इससे युवाओं को अत्यंत लाभ होगा। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट बांटे गए। इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सिद्धार्थ बंसल, महक जैन, तरुण जैन, मयंक सचदेवा आदि मौजूद थे।