यूपी के सहारनपुर में उत्तरकाशी के 10 शिक्षकों को मिला शिक्षा रत्न सम्मान
यूपी के सहारनपुर स्थित ग्लोकल विश्वविद्यालय के सभागार में अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के दस शिक्षक भी शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में उत्तरकाशी के शिक्षकों में डॉ. राजेश जोशी, डॉ. शम्भू नौटियाल, डॉ. संजीव डोभाल, डॉ. हरीश नौटियाल, डॉ. अनिल नौटियाल, डॉ. साधना जोशी, लोकेन्द्र पाल परमार, राजीव सेमवाल, सुदीप, राकेश राणा को शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्लोकल विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पीके भारती के दिशानिर्देशन में ग्लोकल विश्वविद्यालय के सभागार में से पहला अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन-2024 आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों और विश्वविधालय के शीर्ष अधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत अतिथियों को सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि योगगुरु पद्मश्री डॉ. भारत भूषण, उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव अखिलेश कुमार (आईएएस), सहारनपुर के शहर काज़ी, काजी नदीम अख्तर, पद्मश्री डॉ. राजन सक्सेना, पद्मश्री चौ. सेठपाल सिंह सहित ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. एसके शर्मा, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. पीके मिश्रा एवं कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. एसपी. पाण्डे, प्रतिकुलपति (आयुष) प्रोफेसर डॉ. जॉन फ़िनबे एवं प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार ने विचार व्यक्त किए। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को सम्मान पत्र वितरित किये । (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपरोक्त गणमान्यों के अलावा आयोजन समिति के सदस्यों, समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, जनपद सहरनपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



