Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में 10 किमी मैराथन, 700 धावकों ने किया प्रतिभाग, मुकेश कुमार रहे विजेता

शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित की गई 10 किलोमीटर की मैराथन में 700 धावकों ने प्रतिभाग किया। इस दौड़ को आधे घंटे में पूरी कर मुकेश कुमार विजेता रहे। धर्मा क्रिएशन्स संस्था की ओर से आयोजित इस मैराथन के पुरस्कार वितरण के मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि फर्ज निभाते हुए देश के लिए अपने प्राणों की शहादत देने से बड़ा कोई बलिदान नहीं हो सकता। इसलिए हम सभी को उन शहीदों के प्रति हमेशा एहसानमन्द रहना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। चाहे वो सेना, अर्ध सैनिक बल, पुलिस, होम गार्ड या पीआरडी का ही जवान क्यों न हो। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि अपना कर्तव्य निभाते हुए देश व समाज के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान करने से बड़ा काम दुनिया में क्या हो सकता है। देश की आज़ादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में हज़ारों लोगों ने शहादत दी। तत्पश्चात देश की आज़ादी के बाद के 75 वर्षों में हमारी सेना, अर्ध सैनिक बलों, राज्य की पुलिस व होम गार्ड, विभिन्न माध्यमों से पुलिसिंग का काम करने वाले जवानों ने देश के बाहरी व आंतरिक दुश्मनों के खिलाफ विभिन्न अभियानों में अपने प्राणों का बलिदान दिया। इसके लिए पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि ऐसे महान शहीदों को समय समय पर याद कर उनकी स्मृति व सम्मान में आयोजन कर हम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते हैं कि वे भी देश सेवा में आगे आएं। उन्होंने प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की कविता “है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय, जो धरा पर गिर गए फिर आसमानी हो गए, को सुनाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए उनको सफल आयोजन की बधाई दी। सभी प्रतिभागियों को भी धन्यवाद दिया। इससे पूर्व आज प्रातः सात बजे राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, दायित्वधारी मधु भट्ट, महापौर सुनील उनियाल गामा ने पवेलियन ग्राउंड से मैराथन रेस को झंडी दिखा कर रवाना किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मैराथन में प्रतिभाग करने वाले धावकों ने पवेलियन मैदान से दर्शन लाल चौक, घंटाघर, गांधी पार्क, सिल्वर सिटी होते हुए सनराइज होटल से वापस पवेलियन ग्राउंड तक दौड़ लगाई। मुकेश कुमार ने सबसे कम समय तीस मिनट में दौड़ पूरी की। विजेता मुकेश कुमार समेत दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सूर्यकांत धस्माना व पूर्व विधायक राजकुमार ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर शक्ति सिंह पुंडीर, राम कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, पैरा ओलंपियन प्रेम कुमार, अनुजदत्त शर्मा, अवधेश कथिरिया, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे। आयोजकों में आकाश गुप्ता, सुमित तिवारी, हितेश सिंह, फैसल खान, निशु गुप्ता, रामेश्वर मिश्रा, अरशद व अमन गुप्ता ने विशेष योगदान दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।