उत्तराखंड का युवा बेहाल, धामी सरकार मालामालः आप उत्तराखंड
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि राज्य का युवा बेहाल है। वहीं, धामी सरकार मालामाल हो रही है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए सड़कों पर उतरे युवाओं के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। भर्ती घोटाले की जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं के साथ पुलिस से ज्यादतियां कराई गई। ऐसे में साफ है कि सरकार आंदोलन को कुचलकर अपनी कमियां छिपाने का काम कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा सड़क पर है और धामी सार सरकार सिर्फ लीपापोती कर अपने उन भ्रष्टाचारी नेताओं को बचाने का काम कर रही है। भर्ती घोटाले में किसी भी सफेदपोश को जेल में डालने की हिम्मत बीजेपी सरकार नहीं जुटा पाई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं की जायज मांगों का समर्थन करती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आप प्रवक्ता ने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में महिलाएं महंगाई से परेशान हैं। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। हजारों की तादाद में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। दो से तीन साल पेपर की तैयारी करने पर जब युवा परीक्षा के लिए पहुंचते हैं, तो नकल और घपले का सामना कर अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं। परीक्षाएं निरस्त हो जाती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि वहीं, केंद्र की सरकार अपनी भ्रष्टाचारी राज्य सरकार की पीठ थपथपाने में लगी रहती है। प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि बीजेपी के रहते हुए युवाओं को रोजगार मिलना संभव नहीं। महिलाओं को महंगाई से निजात दिलाना इनकी नियत नहीं। डबल इंजन की सरकार को वोट देकर इस प्रदेश का विकास , रोजगार पाने की चाह धराशाई होती नजर आ रही है। धामी सरकार को तत्काल प्रभाव से जनहित में इस्तीफा देना चाहिए।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


