Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 11, 2026

रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में विरोध प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन

उत्तराखंड सहित पूरे देश में लगातार बढ़ती रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। कई स्थानों पर पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं। इससे लोगों में भारी असंतोष है। इसी के विरोध में आज यूथ कांग्रेस ने देहरादून में कैंट विधानसभा के प्रेमनगर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस नेता रितेश क्षेत्री के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर रितेश क्षेत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने खासकर महिलाओं और गृहस्थी चलाने वाले परिवारों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों का असर हर जरूरी वस्तु की कीमत पर पड़ता है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। अन्यथा कांग्रेस और यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर व्यापक जनआंदोलन करने को मजबूर होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस मौके पर व्यापार मंडल नेता राजेश शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर छोटे व्यापारियों और दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ जाती है। इसका बोझ अंततः व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को उठाना पड़ता है। व्यापार मंडल नेता राजीव पुंज ने कहा कि महंगाई के कारण बाजार की रौनक कम होती जा रही है और व्यापार पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। यदि इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं तो छोटे व्यापारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने सरकार से महंगाई कम करने के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यूथ कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनता की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार विरोध किया जाएगा। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजय शर्मा, पूर्व महानगर देहरादून अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, गरिमा मेहरा दसौनी, संगीता गुप्ता, दीवान सिंह बिष्ट, पिया थापा, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि, अनिल बस्नेत, विनय शर्मा, अनूप शर्मा, सुखपाल गांधी, अशोक गुप्ता, कुलदीप नरूला, हरदीप, इशू, मयंक, सोनू बिष्ट, पीयूष जोशी, प्रियांशु गौड़, वंश सूद आदि मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *