Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 24, 2026

उत्तराखंड के 11 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, ऊंची चोटियों में होगी बर्फबारी, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का दौर थमा नहीं है। हालांकि, मंगलवार को देहरादून में मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ और देहरादून में बारिश नहीं हुई। वहीं, आज बुधवार को भी राज्यभर में बारिश की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 21 फरवरी को राज्यभर में कुछ जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। आज उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 11 जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऐसा रहेगा आगामी मौसम
कल 22 फरवरी को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सारे 11 जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 23 फरवरी को चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर, 24 और 25 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का येलो अलर्ट है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 26 और 27 फरवरी को बारिश में हल्की वृद्धि हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार 21 फरवरी की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 22 से 28 फरवरी तक अधिकतम तापमान क्रमशः 19, 19, 18, 19, 21, 19, 22 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान छह, छह, छह, आठ, 12, 10, नौ डिग्री रह सकता है। ऐसे में बीच बीच में न्यूनतम तापमान गिरेगा और सुबह, शाम व रात को सर्दी बढ़ जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *