देहरादून और टिहरी जिले में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, गरम रहेगा आज का दिन, जानिए मौसम का हाल
उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई है, लेकिन अभी सिलसिला थमा नहीं है। देहरादून में तो आगामी एक सप्ताह आगे भी बारिश का क्रम जारी रह सकता है। वहीं, देहरादून और टिहरी जिले में आज और कल भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में इन दोनों जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज मैदानी इलाके शुष्क रह सकते हैं। ऐसे में आज तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)आज के मौसम का हाल
मंगलवार की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिल गई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम में बदलाव का अमुमान है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 23 अगस्त को पर्वतीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं बौछार भी पड़ सकती है। मैदानी क्षेत्र शुष्क रह सकते हैं। वहीं, देहरादून और टिहरी जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में इन दो जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
कल बुधवार 24 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में अनेक स्थानों और मैदानी इलाकों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून और टिहरी जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इन दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति
मंगलवार 23 अगस्त को तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। सुबह दस बजे तक देहरादून में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। ऐसे में आज का दिन कुछ ज्यादा गरम रहेगा। कल 24 अगस्त को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 25 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक तापमान में उतार चढ़ाव का दौर रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक रहेगा। 28 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक तापमान में कुछ राहत रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



