ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कार्यशाला, छात्रों को सिखाया क्लाउड नियंत्रण
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अमेजॉन वेब सर्विसेज का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए क्लाउड इग्नाइट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने एडब्ल्यूएस पर वेबसाइट बनाने के साथ यूज़र एक्सेस, कंटेंट डिलीवरी और डोमेन मैनेजमेंट के बारे में सीखा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ डी आर गंगोडकर ने कहा कि आज के समय में टेक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसके लिए युवाओं के लिए किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। करियर में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस और स्किल्स की आवश्यकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को ईडब्ल्यूएस पर वेबसाइट बनाने और चलने की जानकारी दी गई। साथी उन्होंने वेबसाइट को इंटरनेट पर लाइव करना, टैक्सास नियंत्रण और क्लाउड फ्रंट व रूट 53 जैसे टूल्स की मदद से वेबसाइट को बेहतर तरह से चलाना सीखा। इस वर्कशाप का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एडब्ल्यूएस क्लब ने किया। कार्यक्रम में एडब्ल्यूएस फैकल्टी मेंटोर डॉ अमित कुमार और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


