Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 27, 2026

डब्ल्यूएचओ ने किया दावाः भारत में कोरोना से 47 लाख लोगों की गई जान, भारत ने रिपोर्ट पर उठाए सवाल

विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) दावा किया है कि भारत मे कोरोना से 47 लाख मौतें हुई हैं। डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को ये भी दावा किया है कि दुनियाभर में कोरोना से साल 2020-2021 में सभी देशों की तरफ से दिए गए आंकडों से 1 करोड़ 49 लाख ज्यादा मौतें हुईं हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) दावा किया है कि भारत मे कोरोना से 47 लाख मौतें हुई हैं। डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को ये भी दावा किया है कि दुनियाभर में कोरोना से साल 2020-2021 में सभी देशों की तरफ से दिए गए आंकडों से 1 करोड़ 49 लाख ज्यादा मौतें हुईं हैं। उसका कहना है कि 84 फीसद मौतें केवल दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और अमेरिका में हुई हैं। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के शीर्ष आधिकारिक सूत्रों ने कहा, इस डेटा पर हमें आपत्ति है। डब्ल्यूएचओ के मॉडल, डेटा कलेक्शन, डेटा सोर्स, प्रक्रिया ( मेथोडोलॉजी) पर सवाल है। हम चुप नहीं रहेंगे, सभी ऑफिशियल चैनल का हम इस्तेमाल करेंगे और इस डेटा की आपत्ति को हम Executive बोर्ड में रखेंगे।
केंद्रीय अधिकारी ने कहा, 17 राज्यों के आधार पर डेटा जारी किया गया तो 17 राज्यों को किस आधार पर चुना गया? हमें लगातार पूछने पर 4 महीने बाद इन राज्यों के नाम बताए गए। कब तक या किस वक्त तक का डेटा WHO ने लिया, जानकारी नहीं दी। नवंबर से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने WHO को इस संबंध में 10 चिट्ठियां लिखीं। पर जवाब किसी का WHO ने नहीं दिया। WHO के महानिदेशक टेड्रोस के भारत दौरे पर इस तरह के डाटा को लेकर सवाल उठाया गया। उन्होंने कहा कि हमारी टेक्निकल टीम इसको देख रही है। मौत के ये आंकड़े राज्यों की वेबसाइट, अखबारों में RTI के हवाले से छपी खबरें और टेलीफोनिक सर्वे के जरिये लिया गया है। ऑफिशियल डेटा हमसे क्यों नहीं लिया गया?
इन राज्यों के आधार पर मौत के आंकड़े
महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ बिहार, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और यूपी के आधार पर मौत के आंकड़े लिए गए हैं। WHO की दलील इन राज्यों में भारत की 60 फीसद आबादी है। हमने 2020 का डेटा दिया। 2021 का डेटा आने वाला है तो हम देंगे। हमारा डेटा बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया से आता है, जो आने वाला है औऱ आते ही हम इसे साझा करते हैं। हमें tier 2 में क्यों रखा गया? जबकि छोटे छोटे देश जहां आंकड़ा सम्मिलित करने का सही मैकेनिज्म नहीं वो tier 1 में कैसे?
सरकार ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) का ये डेटा पूरी तरह से वास्तविकता से परे है। उनका डेटा संकलन न तो किसी सांख्यिकी मॉडल और न ही किसी वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है। दरअसल, डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में जनवरी 2020 से दिसंबर 2021 के बीच भारत में कोरोना से 47 लाख मौतें होने का दावा किया है और इसे दुनिया में मौतों के कुल आंकड़े का एख तिहाई बताया है। रिपोर्ट में कोरोना से दुनिया भर में 1.5 करोड़ मौतें होने का दावा किया गया है, जबकि आधिकारिक आंकड़ा करीब 60 लाख का है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *