Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 19, 2026

व्हाएट्सएप इंडस्ट्री ने फैला दी अभिनेता दिलीप कुमार के निधन की अफवाह, शायरा बानो ने जताई नाराजगी

अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच व्हाएट्सएप इंडस्ट्री ने उनके निधन की अफवाह फैला दी।

अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच व्हाएट्सएप इंडस्ट्री ने उनके निधन की अफवाह फैला दी। सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार ने निधन की अफवाहें उड़ रही हैं। ऐसी अफवाहों पर फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री एवं दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने ऐसी खबरों पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि उनके दो से तीन दिन में घर लौटने की उम्मीद है। उन्हें रविवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अभिनेता की हालत स्थिर
दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सायरा बानो लिखती हैं कि-व्हाएट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन मत करिए। साब की हालत स्थिर है। शुक्रिया आपने दिल से दुआएं और प्रार्थनाएं कीं। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो दो-तीन दिन में घर पर होंगे। इंशाल्लाह।
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सायरा बानो ने कहा कि उन्हें (दिलीप कुमार) पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर ने कुछ टेस्ट और एक्सरे के लिए कहा है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि उन्हें और कितने दिन अस्पताल में रहना है।
कई दिन से हैं बीमार
याद दिला दें कि दिसंबर 2020 से दिलीप कुमार की सेहत नासाज चल रही है। अब उन्हें सांस लेने में कुछ दिन पहले से ही परेशानी हो रही थी। वह बहुत कमजोर हो गए हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कम है। पिछली बार उनके एडमिट होने पर सायरा बानो ने कहा था कि फैंस उनके लिए दुआ करें वह कमजोर हैं।
12 साल की उम्र में सायरा बानो को हुआ था प्यार
एक इंटरव्यू के दौरान सायरा बानो ने खुलासा किया कि जब वह 12 साल की थीं तब उन्हें दिलीप कुमार से प्यार हो गया था और आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा था कि जब वह पहली बार मुंबई के महबूब स्टूडियो में दिलीप कुमार से मिलीं तो उन्हें तुरंत प्यार हो गया।
दी हैं कई यादगार फिल्में
अपने छह दशक के लंबे करियर में दिलीप कुमार ने करीब 65 फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने कई यादगार रोल निभाए। जिनमें ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘मुगल ए आजम’, ‘गंगा जमुना’, ‘क्रांति’ और ‘कर्मा’ सहित अन्य हैं। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में बड़े पर्दे पर फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे। अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदार को देखते हुए 1994 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

1 thought on “व्हाएट्सएप इंडस्ट्री ने फैला दी अभिनेता दिलीप कुमार के निधन की अफवाह, शायरा बानो ने जताई नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *