उत्तराखंड में फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम रहेगा साफ, सुबह और शाम महसूस होगी ज्यादा सर्दी
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है। दिन में धूप निकलने से सर्दी के राहत है। वहीं, सुबह, शाम को रात को सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी हल्का उतार चढ़ाव जारी रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी सात दिसंबर तक राज्यभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)तापमान की स्थिति
शनिवार तीन दिसंबर की सुबह दस बजे तक देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। कल अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद पांच से सात दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आठ दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। नौ दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और दस दिसंबर को 24 डिग्री रह सकता है। इस बीच देहरादून में मौसम साफ रहेगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



