उत्तराखंड में फिलहाल पांच दिन मौसम रहेगा साफ, साथ ही बढ़ेगी सर्दी
उत्तराखंड में पिछले दिनों पर्वतीय जिलों में ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। चोटियां बर्फ से ढकने लगी हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अब आज 16 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक राज्यभर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस दौरान मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगेगी। ऐसे में सुबह, शाम और रात के समय ज्यादा सर्दी होगी। वहीं, दिन में मौसम साफ होने और धूप रहने के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)तापमान की स्थिति
बुधवार 16 नवंबर की सुबह सवा दस बजे देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 17 नवंबर को अधिकतम तापमन एक डिग्री गिरेगा, वहीं, 18 और 19 नवंबर को एक डिग्री बढ़कर फिर 23 डिग्री हो जाएगा। 19 नवंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल छाने के आसार भी हैं। इसके बाद 20 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


