देखें वीडियोः घर में चोरी करने गए चोर की आई शामत, जमीन में नहीं टिका पाया पैर, ऐसे लटक कर बचाई जान
तकनीकी के इस दौर में अब आप भले ही घर में ना हों, लेकिन घर की एक एक जानकारी बाहर से ही ले सकते हैं। घर के आसपास कब क्या हुआ, ये सब वीडियो कैमरे कैद कर लेते हैं।
तकनीकी के इस दौर में अब आप भले ही घर में ना हों, लेकिन घर की एक एक जानकारी बाहर से ही ले सकते हैं। घर के आसपास कब क्या हुआ, ये सब वीडियो कैमरे कैद कर लेते हैं। साथ ही घरों की चौकसी के लिए रखे चौकीदार कितने मुस्तैद हैं, ये भी आप आसानी से चेक कर सकते हो। फिलहाल हम यहां पर एक ऐसी वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जहां एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे चोर की शामत आ गई। उसके आगे जब जान बचाने का कोई चारा नजर नहीं आया तो वह ग्रिल के सहारे लटक गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चोर चोरी के इरादे से घर में घुसने की कोशिश करता है। इसी बीच घर के चौकीदार यानि की डॉगियों की नजर उस पर पड़ जाती है। फिर आगे जो होता है, उसे देखकर कोई भी हंसने लगेगा। वीडियो में सबसे पहले एक चोर घर की छत पर चढ़ने की कोशिश करता दिखाई देता है। इससे पहले कि वो चोर घर की छत पर चढ़ पाता, इतने में ग्रिल की दूसरी तरफ अंदर से एक डॉगी आ जाता है। डॉगी से खुद को बचाने के लिए जैसे ही चोर नीचे उतरने की कोशिश करता है कि वहीं नीचे से पीछे से दूसरा डॉग उसे घेर लेता है। इस दौरान चोर ग्रिल के की सहारे बीच मे फंसा नजर आता है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया प्लटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘gieddee’ नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।



