Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

देखें वीडियोः पंजाब में सिद्धू के मंसूबों को लगाया झटका, अभिनेता सोनू सूद के वीडियो से अटकलें तेज, चन्नी होंगे सीएम उम्मीदवार

अब कांग्रेस के अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि चरणजीत सिंह चन्नी ही आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।

चुनावी राज्यों में उत्तराखंड की तरह पंजाब में भी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। फिलहाल सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सभी को मिलजुलकर चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। चुनाव के बाद ही सीएम तय होना है। वहीं, अब कांग्रेस के अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि चरणजीत सिंह चन्नी ही आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। इससे राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के मंसूबों को झटका लग सकता है, जिन्होंने आक्रामक रूप से खुद को सीएम के चेहरे के रूप में पेश करने की कोशिश की है।
देश की सबसे पुरानी पार्टी ने परोपकारी अभिनेता सोनू सूद का 36-सेकंड का एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया है। इसमें सूद ये कहते दिख रहे हैं कि असली मुख्यमंत्री वही होगा जिसे आक्रामक तौर पर अपनी दावेदारी के लिए प्रचार न करना पड़े। कांग्रेस ने जो वीडियो क्लिप शेयर की है, उसके साथ लिखा है कि-बोल रहा पंजाब, अब पंजे के साथ- मजबूत करेंगे हर हाथ। पंजाब में अब विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को होंगे। पहले यह 14 फरवरी को होना था। राज्य की राजनीतिक पार्टियों ने इसे बदलने के लिए चुनाव आयोग से दरख्वास्त की थी। उस दिन गुरू रविदास जयंती पड़ रही थी।
वीडियो में सोनू सूद कह रहे हैं कि असली मुख्यमंत्री या असली राजा वो, जिसे जबर्दस्ती कुर्सी पर लेकर आया गया हो। उसे संघर्ष नहीं करना पड़ा हो। उसे बताना नहीं पड़े कि मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार हूं। उसे बताना नहीं पड़े, बल्कि ऐसा होना चाहिए कि जो बैंक बेंचर रहा हो और उसे उठाकर कुर्सी पर बैठाया जाए और कहा जाय कि तू डिजर्ब करता है, तू बैठ। वो जो सीएम बनेगा, वो देश बदल सकता है। वीडियो में सोनू सूद की बात खत्म होते ही मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का मोंटाज दिखता है, जिसमें वो कुर्सी पर बैठते हुए दिखाई देते हैं। इस ड्रामेटिक मोंटाज में उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त शख्स दिखाया गया है।

चन्नी अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं, जिसकी राज्य में करीब 32 प्रतिशत आबादी है। वह पंजाब के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं। उन्होंने 2007, 2012 और 2017 में विधानसभा चुनाव जीते। चन्नी ने 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी काम किया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *