विभिन्न संगठनों ने डीएम और एसएसपी को दिया ज्ञापन, गायक मासूम शर्मा की गिरफ्तारी की मांग
देहरादून में छात्रसंघ समारोह के दौरान हरियाणा के गायक मासूम शर्मा ने मंच से ही ऐसी भद्दी भद्दी गालियां दी, जिसे कोई भी सभ्य व्यक्ति अपने घर परिवार में भी नहीं दे सकता है। इसे लेकर अब उत्तराखंड में सियासत भी होने लगी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उक्त गायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बावजूद लोगों ने आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी मामले को लेकर आज सोमवार 13 अप्रैल को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी देहरादून और एसएसपी देहरादून को ज्ञापन देकर उक्त गायक की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में गायक ने सोशल मीडिया के जरिये माफी भी मांगी है, लेकिन ये माफी नाकाफी है। घटना एक अप्रैल को डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में छात्रसंघ समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ज्ञापन में कहा गया कि उक्त गायक ने मंच से जब गालियां दी तो पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था और पुलिस मौन रही। मंच में कुछ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। घटना मुख्यमंत्री धामी धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद हुई। घटना के बाद कार्यक्रम के आयोजक विधार्थी परिषद, पुलिस व सरकार चुप्प रही। सामाजिक, राजनैतिक तथा अधिवक्ता संगठनों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस की ओर से उक्त गायक को नोटिस भेजकर मामले को रफा दफा करने के प्रयास किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ज्ञापन देने वालों में सीटू के जिला महामंत्री व डीएवी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष लेखराज, आरयूपी के अध्यक्ष नवनीत गुंसाई, सीपीएम के जिला सचिव अनन्त आकाश, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी महामंत्री बालेश बबानिया, सीटू जिला उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, नेताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, रविन्द्र नौडियाल, चिन्तन सकलानी, गुरूप्रसाद, हरीश कुमार, सन्नी भट्ट आदि शामिल थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
की गई ये मांग
1. उक्त हरियाणवी गायक के खिलाफ संगीन धाराओं जैसे सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता, अभद्र भाषा, सांप्रदायिक सौहार्द्र भंग करने का प्रयास, आदि के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।
2. उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
3. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर निर्देश जारी किए जाएं।
4. भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पुलिस ने 12वें दिन दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में 12वें दिन मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकार की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि 12.4.2026 को थाना डालनवाला पर सत्यम शिवम छात्र संगठन डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी के मोबाइल से लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें कहा गया कि 1-4-2026 को डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून में सांस्कृतिक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा ने मंच से अभद्र, अश्लील एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग गिया। इससे वहां उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। इस पर मासूम शर्मा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए जाने के आधार पर थाना डालनवाला में मासूम शर्मा के विरुद्ध मुअसं 63/2026 के अंतर्गत धारा 296,352,79,351(3) बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है। नियमानुसार विवेचनोपरांत वैधानिक कार्यवाही अंजाम दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एसएफआई ने डीएवी प्राचार्य को सौंपा ज्ञापनइसी मामले में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) देहरादून के कार्यकर्ताओं ने डीएवी पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज परिसर की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखने की मांग को प्रमुखता से उठाया। छात्रों का कहना था कि इस प्रकार की घटनाएँ न केवल शिक्षा के माहौल को प्रभावित करती हैं, बल्कि पूरे छात्र समुदाय के सम्मान को भी ठेस पहुँचाती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एसएफआई ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाएँ और अतिथियों के चयन में जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। एसएफआई ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो छात्र समुदाय अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर जिला सचिव आयाज़, शालू, रामसिंह और अब्दुल, सुहाना मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


