Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 29, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता, फाइनल में पहुंचे दून सुपर किंग व दून डेयर डेविल्स

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित अंतर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में दून सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून कैपिटल्स को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 30 मार्च को दून सुपरकिंग व दून डेयर डेविल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून स्थित महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहले बल्लेबाजी करते हुए दून कैपिटल्स की टीम 16 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में दून सुपर किंग्स ने मात्र 9.3 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दून कैपिटल्स की ओर से सोबन सिंह गुसाईं ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि प्रवीण नेगी (9 रन), अजय भट्ट (8 रन) और अनिल डोगरा (8 रन) ने योगदान दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दून सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में अजय राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा दीपक पुरोहित और मनीष डंगवाल ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि हर्ष उनियाल को भी 2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए दून सुपर किंग्स की शुरुआत मजबूत रही। शैलेन्द्र सेमवाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 39 रन बनाए। वहीं, मनीष डंगवाल (नाबाद 20 रन) और संजय नेगी (नाबाद 15 रन) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मैच के मैन ऑफ द मैच अजय राणा रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। मुख्य अतिथियों की ओर से उन्हें संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक देहरादून एस.वी. यादव, राज्य आंदोलनकारी व पूर्व छात्र नेता सहेन्द्र सिंह बिष्ट एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरीश गोयल उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एस.वी. यादव ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास का भी माध्यम है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और ऊर्जा का संचार करती हैं। वहीं राज्य आंदोलनकारी व पूर्व छात्र नेता सहेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों की अपार संभावनाएं हैं और प्रेस क्लब द्वारा इस तरह के आयोजन सराहनीय हैं, जो समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कमेंट्री में राजेश बहुगुणा व मनमोहन सिंह पंवार ने निभाई। अंपायर की भूमिका में पंकज कश्यप व दीपक कश्यप व स्कोरर शुभम कुखशाल एवं लाइव स्टीमर में दीपक रॉय मौजूद रहे। खेल संयोजक सोबन सिंह गुसाई ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 30 मार्च सोमवार को प्रातः 10 बजे से खेला जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, खेल संयोजक सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, संप्रेक्षक विजय जोशी कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, मनबर सिंह रावत, मनोज जयाड़ा, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *