उत्तराखंड की एसटीएफ ने गिरफ्तार किया गजनी, दस हजार का था इनाम, दो डकैती में था वांछित
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली। एसटीएफ ने यूपी के चंदोसी से हरिद्वार में डकैती के आरोपी गजनी को गिरफ्तार किया। उस पर दस बजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देर रात चले आपरेशन में एसटीएफ की टीम बदमाश को उत्तर प्रदेश के इस्लामनगर, चंदौसी से दस हजार का इनामी बदमाश दो डकैती में वांछित सैफ अली उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया। गजनी ने हरिद्वार के कनखल और कलियर में गैंग के साथ वर्ष 2018 में डकैती डाली थी। बताया जा रहा है कि वह दो डकैती में शामिल था।
उत्तराखंड पुलिस डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरे अगस्त माह तक अभियान चलाएगी। इसके तहत फरार आरोपी, दूसरे राज्यों से भागकर उत्तराखंड में शरण लेकर छिपे अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना है। अभी तक पुलिस ने बड़े मामलों में कुछ वांछित अपराधियों को इस अभियान के तहत पकड़ने में सफलता हासिल की है।




