Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 7, 2026

उत्तराखंड मौसमः बारिश का दौर जारी, कल दून में दो बच्चियां बहीं, आज इन जिलों में है यलो अलर्ट, 20 जुलाई से गिरेगा पारा

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। जो आगामी सप्ताह भर भी जारी रहने की संभावना है। कल दून में दो घंटे की भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई।

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। जो आगामी सप्ताह भर भी जारी रहने की संभावना है। कल दून में दो घंटे की भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। सड़कों, रपटों, नालों में पानी उफान पर आ गया। देहरादून के आमवाला में दो बच्चियां बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी लापता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का दौर जारी रहेगा। आज पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। 20 जुलाई से तापमान में कुछ कमी आ सकती है।
नाले में बहीं दो बच्चियां
देहरादून के आमवाला में दोनों बहनें नाले के पास खेल रही थी। तभी अचानक तेज बारिश के दौरान दो सगी बहनें रचना (8 वर्ष) और खुशी (7 वर्ष) नाले के बहाव की चपेट में आकर बह गई। इनमें एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरी बच्ची की तलाश जारी है। मासूम बच्चियां मूल रूप से बिहार की मूल निवासी थीं।
दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश
दून और आसपास के क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब दो घंटे तक भारी वर्षा हुई। इस दौरान ऋषिकेश के नीलकंठ में सर्वाधिक 62 मिमी और नरेंद्रनगर में 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दून के करनपुर में 60 मिमी, मोहकमपुर क्षेत्र में 55 मिमी, सहस्रधारा क्षेत्र में 40 मिमी और आशारोड़ी क्षेत्र में 34 मिमी वर्षा हुई है।
आज के मौसम का हाल
गुरुवार 14 जुलाई की सुबह देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिल गई थी। बीच बीच में आसमान में बादल भी छा रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ बारिश होगी। पर्वतीय जिलों के अनेक स्थानों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य इलाकों में बारिश का दौर चलेगा, लेकिन हल्का रहेगा।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
15 जिलाई को भी राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ बारिश होगी। कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 16 जुलाई को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार पड़ेंगी। देहरादुन, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिले में अनेक स्थानों पर और बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इसी तरह का मौसम 17 जुलाई को भी रहेगा। 18 जुलाई को कुमाऊं मंडल के अधिकांश और गढ़वाल मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 18 जुलाई के लिए भी नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान की स्थिति
फिलहाल देहरादून का तापमान कोई राहत देने वाला नहीं है। गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार 15 जुलाई को दो डिग्री तक तापमान में वृद्धि की संभावना है। 19 जुलाई तक तापमान 30 डिग्री से 32 डिग्री तक रह सकता है। 20 जुलाई से तापमान में कुछ कमी आएगी। इस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 21 जुलाई को भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *