Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 15, 2026

उत्तराखंड एसटीएफ की स्ट्राइक, अवैध हथियारों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अवैध हथियार की तस्करी करने वाले के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। उधमसिंह नगर जिले से एक तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ ही उससे अवैध हथियार बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले भी उक्त तस्कर तीन बंदूक के साथ पकड़ा गया था। उसका नेटवर्क उत्तराखंड और यूपी में है। इस बार उसके कब्जे से दो देशी शार्टगन, तीन तमंचे बरामद किए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सीओ एसटीएफ कुमाऊं सुमित पांडे की ओर से गठित एसटीएफ टीम और थाना गदरपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर ये सफलता अर्जित की। कल शाम उधमसिंह नगर जिले के थाना गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुशहालपुर के एक घर से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किए गए। इस दौरान आर्म्स डीलर वचन सिंह पुत्र हजुर सिंह निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गिरफ्तार तस्कर तस्कर वचन सिंह इन अवैध हथियारों को बनाने तथा मरम्मत का कार्य भी करता है। वह पिछले 20 वर्षों से अवैध हथियारों के काले कारोबार में लगा था। पूछताछ में उसने एसटीएफ को बताया कि वह वर्ष 2003 से हथियारों की तस्करी कर रहा है। वह उप्र, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई करता आ रहा है। वह और उसके साथी यूपी में स्थित कलकत्ती जंगल में हथियार बनाते हैं। अब तक वे लोग करीब 1000 अवैध बन्दूकों व तंमचों की तस्करी उप्र व उससे लगे राज्यों में कर चुके हैं। इस कार्रवाई में एसटीएफ के मुख्य आरक्षी रविन्द्र सिंह बिष्ट की विशेष भूमिका रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बरामद माल का विवरण
दो देसी पोनिया 12 बोर
दो तमंचे 315 बोर
एक देसी तमंचा 12 बोर
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *