Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 12, 2026

उत्तराखंड में फरवरी माह में मार्च जैसा मौसम, फिलहाल मैदानी क्षेत्र में ज्यादा सर्दी की उम्मीद कम

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। राजधानी देहरादून सहित अधिकांश जिलों में दिन में तेज धूप के चलते अब मौसम में गर्माहट आने लगी है। हालांकि, सुबह, शाम और रात को हल्की सर्दी है। आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। अभी फरवरी आधी भी नहीं बीती है, लेकिन मार्च जैसे मौसम का अहसास हो रहा है। दिन गर्म हैं। आज गुरुवार 12 फरवरी की सुबह से ही अधिकांश स्थानों पर धूप खिल गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 12 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 17 और 18 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 3300 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिन में उत्तराखंड के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद कम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार 12 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे तक देहरादून का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 13 से 19 फरवरी तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 20, 21, 21, 22, 22, 21, 22 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान नौ, नौ, नौ, 11, 12, 11, 11 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। यानि आने वाले दिनों में रात को भी तापमान में वृद्धि संभव है। ऐसे में लग रहा है कि सर्दी जाने वाली है। वहीं, यदि देखा जाए तो सितंबर 2025 में राज्यभर में ऐसी बारिश हुई थी, जैसी पहले शायद ही कभी हुई हो। मार्च माह में भी मौसम पलटी मारता है। ऐसे में कुदरत के इस खेल का इंतजार है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *