Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 20, 2026

उत्तराखंड के सीएम धामी ने विधायकों, सांसदों और लोगों से मुलाकात के लिए निर्धारित की समय सारणी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनहित में आगन्तुकों की सुविधा के लिए समय सारणी का निर्धारण किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनहित में आगन्तुकों की सुविधा के लिए समय सारणी का निर्धारण किया है। मुख्यमंत्री सोमवार एवं मंगलवार को सुबह 9 से साढ़े नौ बजे तथा सांय 06 बजे से 07 बजे तक सांसद एवं मन्त्रिगणों से भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री बुधवार एवं गुरुवार को सुबह नौ बजे से दस बजे तक तथा सांय छह बजे से सात बजे तक विधायकों, पूर्व विधायकों से भेंट करेंगे। मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन दो बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारियों से सचिवालय में बैठक, शासकीय कार्य के उपरांत भेंट कर सकेंगे। शनिवार एवं रविवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यालय में मुख्यमंत्री की उपलब्धता सुबह नौ बजे से दस बजे और शाम को छह बजे से सात बजे तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट के लिए रहेगी।
पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर पूर्वाह्न अथवा अपराहन में आयोजित होंगे। इसके लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को यथा समय अवगत कराया जाएगा।
यह जानकारी मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने दी गई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त समय-सारणी के इतर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अनुरोध करने वाले महानुभावों की निर्धारित प्रक्रियानुसार भेटवार्ता सुनिश्चित करायी जायेगी। यह व्यवस्था प्रदेशहित, जनहित, आगन्तुकों की सुविधा के लिए बनायी गयी है। अतः निर्धारित की गयी व्यवस्थानुसार भेटवार्ता कर सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *