Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 27, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई, साथ ही घर में त्योहार मनाने की दी सलाह

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कोरोना के लिहाज से लोगों को घरों पर ही त्योहार मनाने की सलाह भी दी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कोरोना के लिहाज से लोगों को घरों पर ही त्योहार मनाने की सलाह भी दी। होली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
उन्होंने कहा कि भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और लोगों में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे। मुख्यमंत्री तीरथ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली सौहार्द और गरिमामय ढंग से अपने घर पर ही मनाएं। कोविड-19 को लेकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अवश्य पालन करें।
पढ़ें: उत्तराखंड: शासन ने होली मनाने के लिए रखी ये शर्त, बच्चों और वृद्धों को आयोजन से दूर रखने की सलाह, पढ़ लें नियम

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *