Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 20, 2026

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स में भर्ती, सीएम धामी ने भेंट कर ली स्वास्थ्य की जानकारी

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं। उन्होंने श्वास संबंधी शिकायत के कारण बुधवार को भर्ती कराया गया था। आवश्यकता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया। जहां मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के सुपरविजन में डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुंचकर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान संस्थान की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री व इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम ने सीएम को बताया कि महाराज के स्वास्थ्य में काफी सुधार है और वह पहले से बेहतर हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य लाभ ले रहे महाराज से भी बातचीत की और उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान सीएम के साथ क्षेत्रीय विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा सहित पीआरओ श्रीलोय मोहन्ती व स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उधर संस्थान की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी सत्या श्री ने बताया कि उन्हें थोड़ा निमोनिया की शिकायत है, लेकिन सभी वायटल सामान्य हैं। अन्य सभी रिपोर्टें सामान्य होने के कारण हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *