उत्तराखंड बीजेपी का नौ फरवरी से गांव चलो अभियान, सीएम सहित तमाम नेता गांवों में बिताएंगे 24 घंटे, देखें सूची
उत्तराखंड भाजपा ने गांव चलो अभियान को लेकर मुखमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। इसके तहत तमाम नेता गांव में 24 घंटे बिताएंगे। इस दौरान लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गाँव चलो अभियान प्रवास कार्यक्रम.Updated
उन्होंने बताया कि इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव साझा करते हुए अन्य लोगों को भी लाभार्थी बनने में मदद करेंगे। साथ ही जनता के सामने आ रही समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



