Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 19, 2026

उत्तराखंड भाजपा का दावाः विजय संकल्प यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन, अब तक शामिल हुए सवा तीन लाख से ज्यादा लोग

उत्तराखंड में भाजपा ने दावा किया है कि विजय संकल्प यात्रा अपार जनसमर्थन मिल रहा है। अब तक इस यात्रा में 3 लाख 35 हज़ार लोग शामिल हो चुके हैं। अब तक सम्पन्न हुई यात्रा में 11 दिन में 3.5 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय की गई है।

उत्तराखंड में भाजपा ने दावा किया है कि विजय संकल्प यात्रा अपार जनसमर्थन मिल रहा है। अब तक इस यात्रा में 3 लाख 35 हज़ार लोग शामिल हो चुके हैं। अब तक सम्पन्न हुई यात्रा में 11 दिन में 3.5 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय की गई है। पहले चरण की जानकारी देते हुए पत्रकार वार्ता में यात्रा संयोजक ज्योति प्रसाद गेरोला ने बताया कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यों को जनता के बीच पहुंचाकर जन आशीर्वाद लेने के उद्देश्यों के साथ जारी यह यात्रा अब तक कुल 43 विधानसभाओं में पहुंच चुकी है। सर्व समाज और नारी शक्ति के जबरदस्त सहयोग से यात्रा अपने दूसरे चरण में नव वर्ष आगमन के साथ शेष 27 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।
ज्योति प्रसाद गेरोला ने विजय संकल्प यात्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गढ़वाल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुमाऊं से यात्रा शुभारंभ किया था। इसके बाद अब तक गढ़वाल में लाभग 1301 व कुमायूं में 1000 किलोमीटर यात्रा सम्पन्न हो गयी है। इसमें गढ़वाल मंडल के चार जिले पूर्णतया, दो जिले आंशिक तथा कुमाऊं मंडल में चार जिले पूर्ण व एक जिला आंशिक रूप से शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान अब तक 47 जनसभा, 47 स्वागत समारोह व 59 रोड शो में जनता का जबरदस्त उत्साह जनसैलाब के रूप में नजर आया। यात्रा में अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, बबीता फोगाट, कैलाश विजयवर्गीय, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, लॉकेट चटर्जी, श्रीमति लेखी आदि वरिष्ठ नेता भागेदारी कर चुके हैं। उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहला चरण समाप्त होने के बाद 29, 30 व 31 दिसंबर को यात्रा का विश्राम रहेगा।
उसके उपरांत एक जनवरी से विजय संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण शुरू होगा, जो देहरादून महानगर, विकासनगर, पुरोला, धनौल्टी, चकराता, मसूरी, टिहरी, घनसली, प्रतापनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, कालाढूंगी, काशीपुर, जसपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, लालकुआं, सितारगंज, नानकमत्ता,एवं खटीमा में सम्पन्न होगा। कुमाऊं मंडल की यात्रा 4 जनवरी 2022 को खटीमा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अजय भट्ट , सीएम पुष्कर धामी, एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में विशाल जनसभा के साथ समाप्त होगी। वहीं गढ़वाल मण्डल की यात्रा 6 जनवरी 2022 को उत्तरकाशी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम पुष्कर धामी, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिती में सम्पन्न होगी।
शेष 27 विधानसभा क्षेत्रों में जाने वाली इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, सांसद मीनाक्षी लेखी समेत अनेक पार्टी नेतृत्व शिरकत करेंगे।  यात्रा के दौरान पार्टी के आगामी चुनावों के लिए तैयार होने वाले दृष्टि पत्र के लिए मांगे सुझावों को लेकर भी जबरदस्त रुझान देखा जा रहा है। यात्रा के रथ, व 70 LED रथों  के साथ लगी सुझाव पेटी और अन्य माध्यमों से बड़ी संख्या में सुझाव पत्र हमें मिल रहे हैं।  प्रदेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व में लिए पार्टी संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने का संदेश लेकर जनता के बीच जारी यह यात्रा सर्वसमाज, महिला, युवाओं व सभी वर्गों से जुड़ने में सफल रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान गढ़वाल यात्रा संयोजक वीरेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ पार्टी नेता सुरेश जोशी, देवेंद्र भसीन, विनोद सुयाल आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *