Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 3, 2026

उत्तराखंड में आप प्रभारी मोहनिया ने की आठ नए विधानसभा प्रभारियों की घोषणा

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज आप के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आठ नए विधानसभा प्रभारी घोषित किए।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज आप के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आठ नए विधानसभा प्रभारी घोषित किए। उन्होंने आठ लोगों की एक लिस्ट जारी करते हुए इन सभी प्रभारियों के नाम की घोषणा की है।
1 धनौल्टी विधानसभा प्रभारी- अमेंद्र बिष्ट
2 राजपुर रोड (एससी)- डिंपल सिंह
3 ऋषिकेश- डॉ राजे नेगी
4 भगवानपुर (एससी)- प्रेम सिंह
5 मंगलौर- नवनीत राठी
6 कपकोट- भूपेश उपाध्याय
7 चम्पावत- मदन महर
8 नानकमत्ता (एसटी)- सुनीता राणा
उन्होंने आगे बताया कि सभी विधानसभा प्रभारी अपनी विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों का घर घर जाकर प्रचार प्रसार भी करेंगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बीजेपी कांग्रेस से परेशान होकर अब बदलाव चाहती है। इन दोनों ही दलों की सरकारों ने प्रदेश को पिछले 21 सालों में लूटने का काम किया है। अब प्रदेश को लुटने नहीं दिया जाएगा। चाहे इसके लिए कोई भी संघर्ष करना पड़े। उन्होंने इसके साथ ही दल बदल को लेकर यशपाल आर्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल तक आर्य बीजेपी में मंत्री रहते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाते थे, ठीक उसी प्रकार कांग्रेस भी यशपाल आर्य पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी है। आज ना तो यशपाल आर्य को कांग्रेस में बुराई नजर आ रही है और ना ही कांग्रेस को आर्य में कोई बुराई नजर आ रही है।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने धामी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भी उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार नए मुख्यमंत्री के सौ दिन के कार्यकाल का बखान कर रही है, लेकिन ये सौ दिन पूरी तरह असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सौ दिन नहीं, बल्कि इन पूरे साढ़े चार सालों में सरकार अपने द्वारा कराए 5 काम जनता को गिना दे।
उन्होंने कहा कि आज मंहगाई आसमान छू रही है। लोगों का बढती मंहगाई से दम निकल रहा है। बीजेपी विकास की बात करती है, लेकिन अगर विकास हुआ है तो वो सिर्फ बीजेपी का। जिसने विकास के नाम पर साढ़े चार सालों में तीन मुख्यमंत्री प्रदेश को दिए हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वो जनता बीच जाकर अपने पांच सालों का रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाए ताकि जनता को हकीकत से रुबरु करवा सके।
उन्होंने कहा कि आप पार्टी शुरू से ही इस बात को कहती आई है कांग्रेस और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ये दोनों दल सत्ता के भूखे हैं, जिन्हें सत्ता के सिवा कुछ दिखाई नहीं देता। अब जनता इन दोनों ही दलों का खेल समझ चुकी है। दोनों ही दलों के नेता चाहे कितना भी दल बदल कर लें, जनता अबकी बार ऐसे नेताओं को माफ नहीं करने वाली और आने वाले चुनाव में जनता ही ऐसे नेताओं और दलों को सबक सिखाने का काम करेगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *