रातोंरात तबादले कर पत्नी सहित विदेश के लिए उड़ गए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सीएम ने लगाई सूची पर रोक
उत्तराखंड में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधानसभा में बैकडोर से भर्ती के आरोपों से घिरे हुए हैं। बवाल मचने पर इसकी जांच विधानसभा अध्यक्ष की ओर से की जा रही है। फिलहाल जांच रिपोर्ट के लिए एक माह का समय रखा गया है। फिलहाल ये मामला ठंडे बस्ते में पड़ता नजर आ रहा था कि शहरी विकास मंत्री ने रातोंरात 12 अधिशासी अधिकारियों के साथ ही 74 तबादले कर दिए। इसके बाद वह रविवार की दोपहर पत्नी सहित जर्मनी के लिए रवाना हो गए। उनके इस फैसले से पूरे प्रदेश में खलबली मचने से पहले ही अकेले कई मोर्चे से जूझ रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी तबादला लिस्ट पर तत्काल रोक दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)सूत्रों के मुताबिक कल देर रात शासन के अफसरों को मंत्री ने ऋषिकेश बुलाया और फाइल में दस्तखत कर बिना देरी के तबादले के आदेश जारी करने को कहा। आज आज वह अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन और निदेशक नवनीत पांडे के साथ जर्मनी की उड़ान भर गए। बताया जाता है कि तबादलों की भनक लगते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाराज हैं और उन्होंने इस लिस्ट पर रोक लगा दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सीएम ने तत्काल मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतुड़ी और प्रभारी शहरी विकास सचिव दीपेंद्र चौधरी से रिपोर्ट तलब की। तबादलों की पुष्टि होने के बाद पुष्कर ने पूरी लिस्ट ही रोक देने के आदेश दिए। दोपहर बाद आदेश जारी हो गए। सूत्रों के मुताबिक तबादलों की जद में कई अधीक्षक, इंस्पेक्टर और तमाम छोटे-बड़े कर्मचाई आए थे। तबादला आदेश भले आज रविवार को जारी हुआ और संबन्धित अफसरों कर्मचारियों को देर रात ही सूचना दे दी गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देखें तबादला सूची






Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


