Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 2, 2026

केंद्रीय बजट निराशाजनक, किसान, नौजवान, विद्यार्थियों, बेरोजगारों को दिखाया ठेंगा, महंगाई से भी राहत नहीं: सूर्यकांत धस्माना

एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि बजट में किसान, नौजवान, विद्यार्थियों, बेरोजगारों को ठेंगा दिखाया गया है। साथ ही इसमें महंगाई से भी कोई राहत नहीं है। उत्तराखंड के लिए भी इसमें कोई लाभ नहीं मिला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए धस्माना ने कहा कि ना ही किसान को, ना ही नौजवान को, ना ही विद्यार्थियों को, ना ही बेरोजगार को किसी भी प्रकार की कोई राहत, उनके लिए कोई बड़ी योजना केंद्र सरकार के बजट में नजर आ रही है। देहरादून में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि देश की आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए भी कोई कदम केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन ने नहीं उठाया। दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारतीय पेट्रोल, डीजल उपभोक्ताओं से सरकारी लूट जारी रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि किसान की आय बढ़ाने के बारे में भी बजट खामोश है और किसान की आय दोगुना करने के जुमले को सरकार ने अब त्याग दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तराखंड राज्य के लिए भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा और राज्य के पर्यटन के क्षेत्र में ट्रैकिंग अब एक नया जुमला बोला गया है, जो हास्यास्पद है। क्योंकि उत्तराखंड में पर्वत, घाटियां, नदियां, जंगल, बुग्याल व वन्य जीव सब प्रकृति की देन हैं तो राज्य को ट्रैकिंग हब बनाएंगे जैसा जुमला समझ से परे है। ट्रैक्स प्राकृतिक होते हैं और सरकार इन ट्रैक रूट्स का हब कैसे बनाएगी यह विचित्र ख्याल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बीते वर्ष राज्य में भयंकर आपदा आई थी। इसमें धराली, थराली, देवाल, धारचूला, पौड़ी व देहरादून समेत अनेक क्षेत्रों में भारी तबाही और जान माल का नुकसान हुआ। आज चार महीने से अधिक समय बीतने पर भी इन आपदा प्रभावित लोगों को राहत व मुआवजा नहीं मिला। ना ही वहां कोई पुनर्निर्माण का कार्य हुआ। इसके लिए उत्तराखंड को केंद्रीय बजट में आपदा राहत मद में विशेष पैकेज की उम्मीद थी, किंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। इससे पूरे राज्य की जनता निराश है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *