उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, मिला ये भरोसा
उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों के हितों एवं प्रेस क्लब भवन के निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं और प्रेस क्लब भवन के शीघ्र निर्माण की अपेक्षाएं रखी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि आगामी बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब भवन का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से प्रेस क्लब पदाधिकारियों और पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से प्रदेश में पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पत्रकारिता को नई मजबूती मिलेगी। अजय राणा ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में मीडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को सुविधा मिल सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री सोबन सिंह गोसाईं, निवर्तमान महामंत्री सुरेंद्र डसीला तथा वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


