अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट लीगः हिमालयन और न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट लीग में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी और न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते। देहरादून के डीआईएमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड में समर्थ क्रिकेट एकेडमी और हिमालय क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पहले बल्लेबाजी का हिमालयन क्रिकेट एकेडमी न 37.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 184 रन बनाएं। टीम में पार्थ परमार ने 43, अभिनव रावत ने 3०, अविरल मिश्रा ने 17, प्रांजल पंवार ने 20 रन जोड़े। समर्थ क्रिकेट एकेडमी के लिए ऋषभ डागर ने चार व प्रियांशु ने तीन विकेट झटके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जवाब में समर्थ क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.1 ओवर में 102 रनों पर सिमट गई। जिसमें शौर्य चौहान ने 17, प्रियांशु ने 15 आर शर्मा ने 16 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के लिए आशुतोष पंवार ने 3, आरव गुप्ता, शौर्य असवाल व शौर्य मलयाल ने दो-दो विकेट लिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड में न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मैच में न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने 56 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी कर न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने 29.5 ओवर में 173 रन बनाए। भव्य लखेड़ा ने 83, सृजन रावत ने 18, पीयूष चौहान ने 13 रन जोड़े। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की ओर से अक्षत त्यागी ने चार और वेदांश चौहान व तुषार वर्मा ने दो-दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में 117 रनों पर ढेर हो गई।आरव सिंह ने 46, अंश बडोनी ने 21, मनन बत्रा ने 18 रन बनाए। न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी की ओर से घातक गेंदबाजी कर पियूष चौहान ने 5 और सैयद उमर ने तीन विकेट झटके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


