Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 14, 2026

उत्तराखंड में सरकारी भर्तियों की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर यूकेडी ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले के विरोध में तथा विधानसभा, सचिवालय सहित अन्य सरकारी विभागों में की गई नियुक्तियों में व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटालों की सीबीआइ से जांच कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओ ने आज देहरादून में प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यूकेडी कार्यकर्ता कचहरी रोड स्थित कार्यालय से जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूकेडी के महानगर अध्यक्ष दीपक रावत ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, विधानसभा प्रशासन और सरकारी विभागों में हो रही भर्तियों में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहे हैं। इसमें राजनैतिक तंत्र और अधिकारी लिप्त पाए जा रहे हैं। इसका ताजा ताजा उदाहरण अभी हाल में ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में सामने आया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि इस भ्रष्टाचार की जड़ें उत्तराखंड में खत्म नहीं हुई। यह एक जांच का विषय है कि इसमें अभी कौन कौन सफेदपोश शामिल हैं। उक्त घोटाले की जांच एसआइटी कर रही है। इसमें कई लोग गिरफ्तार तो हुए हैं, लेकिन घोटाले की व्यापकता, राजनैतिक तंत्र और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण इसकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यूकेडी की कार्यकारी जिला अध्यक्ष किरन रावत कश्यप एडवोकेट ने कहा कि इस घोटाले में अभी और भी बड़े लोगों की संलिप्तता संभव है। यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है। इसमें कोताही नहीं की जा सकती है। उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ आज से ही नहीं, बल्कि बहुत वर्षों से हो रहा है। ऐसे में सभी भर्तियों की जांच सीबीआइ से करानी जरूरी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन करने वालों में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, निवर्तमान केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, प्रताप कुमार, किशन सिंह मेहता, लताफत हुसैन, निवर्तमान युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष पछवा दून गणेश काला, निवर्तमान केंद्रीय महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत, शकुंतला रावत, प्रवीण रमोला, वीरू सजवान, मोहन अस्वाल, सरोज कश्यप, मिथिलेश चौहान, उत्तरा पंत बहुगुणा, विपिन रावत, सुमित डंगवाल, सचिन, ललित, जागेश्वर, शशीकांत आदि कई पदाधिकारी शामिल थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *