Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 12, 2026

उत्तराखंड पुलिस के दो जवानों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मिलेगा प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक

उत्तराखंड पुलिस के दो जवानों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर छह जिंदगियाँ बचाने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।

उत्तराखंड पुलिस के दो जवानों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर छह जिंदगियाँ बचाने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। ये कांस्टेबल कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर हैं।
पांच जुलाई 2019 की रात्रि देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के दशमेश विहार कालोनी में विक्रांत के घर पर कार में आग लगने की सूचना मिली। आग लगने की सूचना पर चीता मोबाईल ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर तत्काल मौके पर पहुंचे। घर पहुंचे तो पता चला कि अल्टो कार में भीषण आग लगी है और आग की लपटे इतनी तेज थी की घर के अंदर और बाहर धुएं से कुछ नजर नहीं आ रहा था।
कार की लपटों ने पास ही खड़ी स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण से घर के अन्दर धुआं भर गया था। घर के अन्दर विक्रांत कुमार, उनकी पत्नी, उनके दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता फंसे थे। कांस्टेबल फैजान और राजेश ने जान की परवाह किए बिना तुरंत ही अपने मुंह पर गीला कपड़ा बांधा और किसी तरह घर पर फंसे व्यक्तियों के पास पहुंचे। रोते चिल्लाते पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हौसला रखने को कहा।
वहीं तत्काल दम घुटने के कारण घबरा रहे छोटे बच्चों, महिला और अन्य व्यक्तियों को सीढ़ी लगाकर एक-एक करके छत से नीचे उतारना शुरू किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची फायर पुलिस ने आग को बुझाना शुरू किया। दोनों कांस्टेबलों की सूझबूझ से छह लोगों की जिंदगी सकुशल बच गई। इस साहसिक कार्य के लिए कांस्टेबल फैजान अली और राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस उपलब्धी के लिए दोनों कांस्टेबल को बधाई दी है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed