Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 23, 2026

90 हजार रुपये में बेच दी दो नाबालिग बेटियां, ऐसे हुआ खुलासा, सौतेले पिता और मां सहित छह गिरफ्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक सौतेले पिता और सगी मां ने अपनी दो बेटियों को 90 हजार रुपये में बेच दिया। खरीददार दोनों नाबालिग लड़कियों को कार से राजस्थान ले जा रहे थे।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक सौतेले पिता और सगी मां ने अपनी दो बेटियों को 90 हजार रुपये में बेच दिया। खरीददार दोनों नाबालिग लड़कियों को कार से राजस्थान ले जा रहे थे। चेक पोस्ट पर संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी माता पिता सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक राजस्थान निवासी राहुल और तुलसी दोस्त हैं। तुलसी के भाई की शादी गंगोलीहाट तहसील के एक गांव से हुई है। राहुल ने तुलसी से अपने लिए भी लड़की तलाशने को कहा। तुलसी ने पिथौरागढ़ निवासी अपनी पहचान के चंद्रप्रकाश के सामने यह बात रखी। चंद्रप्रकाश ने मुख्यालय के पास के ही एक गांव की दो बहनों की जानकारी राहुल और तुलसी को दी। इस पर राहुल और तुलसी राजस्थान से पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने बनबसा से गाड़ी किराये पर ली और गांव पहुंच गए। दोनों ने नाबालिग बहनों का 90 हजार रुपये में सौदा कर लिया।
आरोपितों ने सौतेले पिता और मां को धनराशि दी और नाबालिगों को लेकर राजस्थान के लिए रवाना हुए। जब वे ऐंचोली बैरियर से गुजर रहे थे तो स्कार्पियो पर संदेह होने पर वाहन सवार लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। इस पर पूरा राज खुल गया। वाहन में दो नाबालिग सहित पांच लोग सवार थे। ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला होने पर चौकी प्रभारी ने पूरी जानकारी कोतवाल प्रभात कुमार को दी। सभी लोगों को थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद पूरी कहानी सामने आई।
इस मामले में पुलिस ने राहुल, तुलसी, चंद्रप्रकाश के साथ ही वाहन चालक (अज्ञात) सहित युवतियों के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *