Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 6, 2026

आइपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल व लैपटाप बरामद

देहरादून में एसओजी ने आइपीएल के मैच के दौरान सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नगदी, मोबाइल और लैपटाप बरामद किए गए।


देहरादून में एसओजी ने आइपीएल के मैच के दौरान सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नगदी, मोबाइल और लैपटाप बरामद किए गए। डालनवाला पुलिस के साथ चलाए गए इस अभियान के तहत ईसी रोड स्थित एक भवन की ऊपरी मंजिल में छापा मारा गया।
पुलिस के मुताबिक यहां आनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपियों ने बताया गया कि वे मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आइपीएल मैच के हर सीजन में आनलाइन लोगों को सट्टा खिलाते हैं। इस दौरान जगह बदल-बदल कर सट्टे का काम करते हैं। इस सीजन में वे लोग यहा देहरादून में आकर सट्टा खिला रहे थे सट्टे का ज्यादातर काम व्हास्टएप के जरिये होता है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
1-विकास अरोड़ा पुत्र रमेश कुमार निवासी गली न0 -13 वर्मा पार्क, गांधी कालोनी निकट गो गोल धाम मंदिर मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश।
2. विशाल बंसल पुत्र श्रवण कुमार निवासी 40 बी, सुभाष नगर, गांधी कालोनी , मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश।


बरामद माल
1. 43300 रूपये नगद।
2. एक LED 43 इंच।
3. नोकिया wifi राटर।
4. 12 मोबाईल फोन अलग-अलग कम्पनी।
5. एक लिनोवा कम्पनी का लैपटाप।
6. Asis Bank की स्वैप मशीन।
7. एक कैल्कूलेटर।
8. 05 visa कार्ड।
9. 02 मास्टर कार्ड।
10. Paytm cash back कार्ड।
11. Airtel 4G wifi डोंगल।
12. 03 डायरी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *