हिम्स जौलीग्रांट में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर प्रशिक्षण, 30 प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाणपत्र
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के क्लिनिकल रिसर्च विभाग की ओर से गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस (जीसीपी) और मेडिकल एथिक्स विषय पर पाँच सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 30 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बीसी रॉय सभागार में आयोजित समापन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गुरु वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि एवं हिम्स के डीन डॉ. अहमदुल्ला शरीफ ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस, मेडिकल एथिक्स, सही शोध पद्धति और नियमों का पालन बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि जीसीपी के नियमों का पालन करने से मरीजों की सुरक्षा बनी रहती है और शोध के परिणाम विश्वसनीय होते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शैक्षणिक विकास महानिदेशक डॉ. विजेन्दर चौहान ने कहा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय एक स्वास्थ्य केंद्रित विश्वविद्यालय है और वैज्ञानिक व नैतिक मानकों के अनुरूप शोध को बढ़ावा देना उसकी जिम्मेदारी है। क्लिनिकल रिसर्च विभागाध्यक्ष डॉ. निक्कू यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य शोध की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान देना था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्लिनिकल रिसर्च विभाग द्वारा स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया। पाँच सप्ताह के इस प्रशिक्षण में कुल 137 घंटे की पढ़ाई और प्रायोगिक सत्र शामिल थे। इसमें गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस, चिकित्सा नैतिकता, नियामक ढांचा, शोध पद्धति और उन्नत सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर के उपयोग की जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रशिक्षण में अकादमिक और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. किरण भट्ट, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. अमजद हुसैन, डॉ. विकास जाडौन, डॉ. अंकित बत्रा और डॉ. राजीव बिजल्वान सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और अधिकारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


