एसबीआई के शीर्ष अधिकारियों ने स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के गिनाए फायदे
भारतीय स्टेट बैंक राजपुर रोड़ शाखा की ओर से देहरादून में रिंग रोड स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में बैंक के मुख्य उत्पादों, स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज खाते के साथ बैंक के अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इसके फायदे भी गिनाए। प्रस्तुति के दौरान सूचना विभाग की ओर से अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय, बैंक की ओर से सहायक महाप्रबंधक इंद्रजीत कुमार, प्रबंधक अंकिता श्रीवास्तव, उप प्रबंधक दय्यान खान, मुख्य प्रबंधक आरती थपलियाल, वरिष्ठ सहयोगी कृतिका गोदियाल आरती उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर सूचना विभाग के अधिकारियों की ओर से बैंकिंग से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए। इनका बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तर दिया। कार्यक्रम में सूचना विभाग द्वारा बैंक प्रतिनिधियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। शाखा द्वारा विभाग को बैंकिंग उत्पादों से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सेवा कम से कम समय में उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया गया है।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


