Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 12, 2026

इस बार दो दिन खेली जाएगी होली, यूपी में दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित

इस बार होली को लेकर दो मत हैं। अधिकांश स्थानों में लोग 17 मार्च को होलिका दहन कर रहे हैं और 18 मार्च को रंगों की होली केली जाएगी। कुछ जगह पर होलिका दहन 18 मार्च को किया जा रहा है।

इस बार होली को लेकर दो मत हैं। अधिकांश स्थानों में लोग 17 मार्च को होलिका दहन कर रहे हैं और 18 मार्च को रंगों की होली केली जाएगी। कुछ जगह पर होलिका दहन 18 मार्च को किया जा रहा है। ऐसे में वहां 19 मार्च को होली खेली जाएगी। वैसे अधिकांश स्थानों पर 18 मार्च को ही होली खेली जानी है। दो दिन होली के मत को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के लिए दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में शुक्रवार 18 और शनिवार 19 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। वहीं रविवार को मिला लिया जाए तो लोगों को तीन दिन छुट्टी मिल रही है।
इस साल होलिका दहन का समय 17 मार्च 2022 की रात नौ बजकर 20 मिनट से लेकर 10 बजकर 31 मिनट है। अगले दिन रंगों की होली खेली जानी है। यूपी के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने दो दिन के सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी करते हुए कहा कि 18 मार्च 2022 को होली का सार्वजनिक अवकाश है। साथ ही 19 मार्च को भी होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसी स्थिति में 19 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed