Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 23, 2026

उत्तराखंड में आज कई स्थानों पर होगी बारिश, मैदानी क्षेत्र में शुरू हुई तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर 24 अप्रैल तक जारी रहेगा। 25 अप्रैल को मौसम साफ हो जाएगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून सहित अन्य स्थानों पर तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है।

उत्तराखंड में मौसम कुछ सुहावना हो गया है। मंगलवार को भी शाम को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, वहीं अन्य इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से भी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर 24 अप्रैल तक जारी रहेगा। 25 अप्रैल को मौसम साफ हो जाएगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून सहित अन्य स्थानों पर तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक आज बुधवार 21 अप्रैल को उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल में गर्जन के साथ बारिश होगी। इस दिन के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। राज्य के कई क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलेंगी। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना है।
उन्होंने बताया कि 22 व 23 अप्रैल को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दिन यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मैदानी क्षेत्र में भी हल्की बारिश की संभावना है। 24 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी। मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *