Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

उत्तराखंड में सात दिन तक होगी जोरदार बारिश, गोते लगाएगा देहरादून का तापमान

मई माह से उत्तराखंड में बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह जून माह में और बढ़ गया है। मानसून 20 जून को राज्य में प्रवेश कर गया था और राज्य के जिलों में अमूमन हर दिन बारिश हो रही है। अनुमान है कि सात दिन में भी राज्यभर में जोरदार बारिश हो सकती है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल बरसेंगे। देहरादून में बारिश के चलते बार बार तापमान गोते भी लगाता रहेगा। ऐसे में गर्मी से राहत की हल्की उम्मीद है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
आज शुक्रवार 27 जून की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। बीच बीच में कहीं कहीं हल्के छीटें भी पड़ रहे हैं। पर्वतीय जिलों में तो मौसम ठंडा रहता है। वहीं, इस बार जून माह में भी मैदानी इलाकों में एक दो दिन छोड़कर बहुत ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी। फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश की गति बढ़ने की उम्मीद है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह की मौसम संबंधी रिपोर्ट के मुताबिक, 27 और 28 जून को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर जिले में अधिकांश स्थानों पर और शेष जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। 29 जून से लेकर तीन जुलाई तक उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम संबंधी चेतावनी
मौसम विभाग ने 27 और 28 जून को बागेश्वर जिले में 29 जून को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, 30 जून को देहरादून, टिहरी और बागेश्वर, एक जुलाई को बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना का ओरेंज अलर्ट है। इन दिनों शेष जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर भी चल सकते हैं। साथ ही कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शुक्रवार 27 जून की दोपहर करीब सवा 12 बजे देहरादून में तापमान अधिकतम स्थिति 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 28 जून से लेकर चार जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 26, 23, 27, 29, 28, 27 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24, 23, 23, 24, 24, 25, 25 डिग्री रहने का अनुमान है। साथ ही चार जुलाई तक देहरादून में हर दिन बारिश का भी पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *